शारदा नदी में डूबी किशोरी का दूसरे दिन भी सुराग नहीं
लखीमपुरखीरी, मई 26 -- सोमवार को खमरिया थाना क्षेत्र के लखपेड़ा गांव की किशोरी के शारदा में डूबने के बाद दूसरे दिन भी उसकी तलाश जारी रही। ग्रामीणों ने दूसरे दिन शारदा नदी खंगाली पर कोई सुराग नहीं लग सका। खमरिया थाना क्षेत्र के लखपेड़ा गांव निवासी जगदीश गौतम की 14 साल की बेटी कोमल सोमवार को शारदा नदी में डूब गई थी। सूचना पाकर खमरिया थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। नदी की सीमाएं सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र से मिली होने की वजह से खमरिया पुलिस ने तंबौर पुलिस को भी सूचना दे दी। तंबौर पुलिस भी मौके पर आई। यह भी पढ़ें- शारदा नदी में डूबी किशोरी, तलाश जारी दोनों थानों की पुलिस के प्रयास दूसरे दिन भी बेनतीजा रहे। किशोरी की तलाश में दूसरे दिन मौके पर ग्राम प्रधान लखपेड़ा सरस्वती प्रताप तिवारी, लेखपाल सूरज त्रिवेदी व गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.