शारदा नदी में डूबी किशोरी, तलाश जारी
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- खमरिया थाना क्षेत्र की एक किशोरी शारदा नदी में डूब गई। किशोरी गांव की महिलाओं और बच्चों के साथ शारदा नदी की रेती में तरबूज उठाने गई थी। नदी के पास किशोरी की चप्पलें,शाल और तरबूज की बोरी बरामद हुई। अनुमान लगाया जाता है कि किशोरी नदी में पानी पीने लगी। तभी वह पानी मे बह गई। सूचना पाकर खमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार की शाम खमरिया थाना क्षेत्र के लखपेड़ा गांव निवासी जगदीश की 14 साल की बेटी कोमल गांव की महिलाओं और बच्चों के साथ शारदा नदी की रेती में तरबूज उठाने गई थी। सभी ने तरबूज तोड़े और बोरियों में भरकर वापस चल दिये। तरबूज तोड़ने गए सभी लोग अपने घर पहुंच गए। पर किशोरी नहीं पहुंची। इस पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो शारदा नदी के किनारे कोमल के चप्पल,शाल और तरबूज की बारी बरामद हुई। इस पर आशंका हुई कि कोमल पानी पीने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.