लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- भीरा-पलिया रोड स्थित शारदा पुल से पास नदी में नहाते समय एक किशोर नदी में डूब गया। मामले की सूचना पर पहुंचे प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों से तलाश शुरू कराई। काफी तलाश करने पर भी किशोर का पता नहीं लग सका। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने किशोर की तलाश में जुटी रही। रविवार को भीरा थाना क्षेत्र में शारदा पुल से पूर्व की तरफ स्थित कचनारा निवासी हीरालाल का 13 वर्षीय पुत्र शिवम अपने दो दोस्तों के साथ खेत देखने आया था। बताया जाता है कि खेत देखने के बाद तीनों लोग नदी में नहाने लगे तभी शिवम के गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर भीरा प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह, पलिया तहसीलदार ज्योति वर्मा, पलिया अग्निशमन प्रभारी राधेश्याम पाल व एनडीआरएफ टीम मौके पर जा पहुंची। दो स्टीमरों की मदद से किशोर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.