शारदा नदी में एसएसबी ने किया वाटर रेस्क्यू मॉक ड्रिल
पीलीभीत, जुलाई 14 -- 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ई समवाय नगरिया कट ने मंगलवार को शारदा नदी में आपदा प्रबंधन एवं जल बचाव अभियान को लेकर वाटर रेस्क्यू मॉक ड्रिल का आयोजन किया। अभ्यास के दौरान रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) ने नदी में डूब रहे व्यक्ति को लाइफ बॉय और रेस्क्यू बोट की मदद से सुरक्षित बाहर निकालने का प्रदर्शन किया। मंगलवार को मॉक ड्रिल के दौरान घायल एवं अचेत व्यक्ति को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर लाकर सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) और प्राथमिक उपचार देने का भी सफल अभ्यास किया गया। यह संपूर्ण अभ्यास शारदा नदी के किनारे करीब दो से तीन फीट गहरे पानी में सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कराया गया। इस दौरान नदी का जल प्रवाह सामान्य रहने से सभी गतिविधियां सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं। एसएसबी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.