पीलीभीत, जनवरी 10 -- कलीनगर। शारदा नदी पर क्षतिग्रस्त तटबंध के निर्माण और पत्थर की ठोकरें लगाए जाने की मांग को लेकर सीमांत गांव के ग्रामीणों ने धरना शुरु किया है। गांव नौझलिया नंबर दो के पास शारदा नदी पर बना तटबंध पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे बाढ़ और कटान का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिवस एसडीएम प्रमेश कुमार से भी ग्रामीण मिले थे। धरने पर बैठे ग्रामीणों का आरोप है कि शारदा नदी के नेपाल वाले हिस्से में तटबंध और सुरक्षा कार्य कराए जा रहे हैं, जबकि भारतीय क्षेत्र में जिम्मेदार विभाग कुछ नहीं करा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तटबंध का निर्माण और मजबूतीकरण नहीं कराया गया तो आने वाले समय में इसका सीधा असर भारतीय क्षेत्र पर पड़ेगा और गांवों में भारी तबाही हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि तटबंध से जुड़ा मुख्य मार्ग ...