लखीमपुरखीरी, मई 27 -- खमरिया। सोमवार को शारदा नदी में डूबी खमरिया थाना क्षेत्र के लखपेड़ा गांव की किशोरी के शव शारदा नदी से बरामद हो गया। शव की बरामदगी सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र की जल सीमा में मानपुर घाट के पास हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया है।खमरिया थाना क्षेत्र के लखपेड़ा गांव निवासी जगदीश गौतम की 14 साल की बेटी कोमल मोहल्ले की महिलाओं और बच्चों के साथ शारदा नदी की रेती में तरबूज तोड़ने गई थी। सोमवार को वापसी के दौरान कोमल शारदा नदी में पानी पीने लगी। तभी वह शारदा नदी के बहाव में बह गई। यह भी पढ़ें- शारदा नदी में डूबी किशोरी का शव तीसरे दिन मानपुर घाट के पास बरामद सूचना पाकर मौके पर पहुंची खमरिया और तंबौर पुलिस ने शारदा नदी में 3 दिनों तक कोमल की तलाश करवाई। इसी कवायद के दौरान बुधवार की सुबह तंबौर थाना क्...