शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, पांच गांवों में चौकियां स्थापित
पीलीभीत, सितम्बर 27 -- कलीनगर। भारत-नेपाल सीमा से सटे कलीनगर तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शारदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पांच गांवों में बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। शनिवार को उपजिलाधिकारी प्रमेश कुमार और माधोटांडा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने शारदा नदी क्षेत्र का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने नदी के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर तैयारियों की जानकारी ली और ग्रामीणों को जरूरी सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया। यह भी पढ़ें- चंचलिया गंडक नदी में उफान तेज, खतरे के निशान से अभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.