शारदा नदी किनारे बसे गांवों में भू कटाव का खतरा
चम्पावत, अगस्त 11 -- योगेश जोशी, चम्पावत। टनकपुर में शारदा नदी किनारे बसे गांवों में भू कटाव का खतरा बना हुआ है। बीते सप्ताह हुई बारिश से शारदा नदी उफान पर आ गई। इससे गैंडाखाली और बसानीगोठ में चार वायरक्रेट बह गए थे। शारदा नदी से लगे अन्य गांवों में भी खतरा बना हुआ है। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में शारदा नदी से लगे गांवों में हर मानसून में बाढ़ और भू कटाव का बना रहता है। पहाड़ों मे होने वाली बारिश से शारदा नदी का जल स्तर बेतहाशा बढ़ने लगता है़। जिससे पूर्णागिरि मार्ग से लगे कई ग्रामीण क्षेत्रों में भू-कटाव का खतरा पैदा हो जाता है। हर वर्ष बरसात के दिनों में उफनाई शारदा नदी से पूर्णागिरि मार्ग से लगे उचौलीगोठ, थ्वालखेड़ा, गैंडाखाली, खेतखेड़ा, बसानीगोठ, नायकगोठ, सैलानीगोठ में बाढ़ का खतरा पैदा हो जाता है। हर वर्ष नदी की जद में आकर इन ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.