पटना, मई 27 -- दीघा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-3 स्थित शारदा नगर में बुधवार को विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने नवनिर्मित सड़क और भू-गर्भ नाला का उद्घाटन किया। विधायक की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत तकरीबन 10 लाख रुपए की लागत से इस सड़क और नाला का निर्माण कराया गया है। शांति शर्मा के घर से अजय पंडित के घर होते हुए सुरेश लाल के घर तक बनी सड़क पहले जर्जर अवस्था में थी। इसके कारण मोहल्लेवासियों को आवागमन में परेशानी होती थी। उद्घाटन के बाद चौरसिया ने कहा कि अब सड़क निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को जलजमाव से राहत के साथ बेहतर और सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- शारदा नगर में पीसीसी सड़क और भू-गर्भ नाला का उद्घाटन उन्होंने कहा कि दीघा विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के विक...