शारदा डैम से छोड़ा पानी, बहगुल में आई बाढ़ से कई गांव प्रभावित
बरेली, सितम्बर 30 -- फतेहगंज पूर्वी। बरसात रुकने के बाद बनबसा के शारदा डैम से छोड़े गए पानी के कारण बहगुल नदी में बाढ़ आ गई। दर्जनों गांव प्रभावित। बरसात रुकने के बाद उत्तराखंड के शारदा डैम से पानी छोड़े जाने से थाना क्षेत्र में बह रही बहगुल नदी के जल स्तर में अचानक ज्यादा मात्रा में बढ़ोतरी हो गई। इससे बाईगूल नदी के आसपास बसे दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। वहीं, धान की खड़ी फसल में बाढ़ का पानी भर जाने से किसानों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बहगुल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण क्षेत्र के उचसिया झादा कुठला कजरौटा रामपुरा बाकरगंज भदपरा सैदापुर शाहपुर बनियान गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। वहीं उचसिया से कुठला जाने वाले मार्ग पर झादा गांव के पास बनी पुलिया पर पानी सड़क के ऊपर बहने लगा है। क्षेत्र के सैदापुर गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.