चम्पावत, मार्च 11 -- टनकपुर में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा और ईओ ऋषभ उनियाल ने शारदा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट में बने अस्थाई शौचालय में सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने दिन में दो बार घाट की सफाइ्र करने को कहा। घाट के दुकानदारों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के निर्देश दिए। ईओ ऋषभ उनियाल ने बताया कि पूर्णागिरि मेले को देखते हुए सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। निरीक्षण में सभासद दिनेश कुमार, विनोद बिष्ट, अनुराधा, शैलेंद्र सिंह, शिवम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.