रांची, अप्रैल 11 -- रांची। शारदा ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक छात्र शामिल हुए। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं ताकि धन के अभाव में कोई शिक्षा से वंचित न रहे। यह आयोजन छात्रों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा और योग्यता आंकने के लिए एक साझा मंच प्रदान करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...