रांची, फरवरी 11 -- रांची। शारदा ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी एवं सामान्य ज्ञान ओलंपियाड में शानदार सफलता दर्ज की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्कूल के 28 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई, जबकि जोनल स्तर पर भी 28 छात्र सफल रहे। प्रखर राज सिंह ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में 54वीं और जोनल स्तर पर तीसरी रैंक हासिल की। वहीं, समृद्धा दास गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 311वां और जोनल में 24वां स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन जीता। प्राचार्या व शिक्षकों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.