शारदा कॉरिडोर परियोजना के लिए समिति गठित
चम्पावत, मई 24 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के टनकपुर में धार्मिक पर्यटन को गति देने के उद्देश्य से प्रस्तावित शारदा कॉरिडोर परियोजना को गति देते हुए डीएम मनीष कुमार ने परियोजना के स्थलीय निरीक्षण, सर्वेक्षण एवं समन्वयात्मक कार्यवाही हेतु समिति गठित करने के निर्देश जारी किए हैं। कहा कि शारदा नदी के किनारे विकसित की जाने वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना टनकपुर क्षेत्र को धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से नई पहचान प्रदान करेगी। परियोजना के अंतर्गत पैदल मार्ग, सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थल चयन, समरेखण निर्धारण, भूमि की स्थिति, पर्यावरणीय पहलुओं तथा अन्य तकनीकी बिंदुओं का परीक्षण करते हुए निर्धारित समयावधि में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.