आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़, संवाददाता।शारजाह से चला युवक वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद लापता हो गया। उसके घर नहीं पहुंचने से चिंतित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जहानागंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बरहतील गांव निवासी राकेश प्रजापति रोजी-रोटी के लिए शारजाह गया था। घर आने के लिए राकेश 13 मई की सुबह वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा। वह एयरपोर्ट से ही लापता हो गया। राकेश के घर नहीं पहुंचने से परिजन परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...