शायर सरफराज अख्तर को किया सम्मानित
इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- इटावा। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजीव राज व दयानिधि चौबे ने वरिष्ठ शायर रौनक इटावी के आवास पर मास्टर सरफराज खां अख्तर को सफी उल्ला खां राज इटावी सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर फीरोज़ अंसारी ने कहा हमारे गुरु सरफराज खां अख्तर को सम्मानित होने पर खुशी का अनुभव हुआ। उन्होंने राजीव राज का शुक्रिया अदा किया। जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा फरहान शकील ने का वरिष्ठ मशहूर शायर सरफराज खां अख्तर को सम्मानित करने पर उ. प्र. साहित्य सभा का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर मास्टर असलम अंसारी, शाहिद सिद्दीकी, सलीम अंसारी, आमिर इटावी मौजूद रहे। संचालन रौनक इटावी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.