मुजफ्फर नगर, मई 29 -- मोरना गांव सीकरी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर डॉ.बशीर बद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही साहित्य जगत में उनकी सेवाओं को याद किया उन्हें एक महान शायर तथा महान विचारक बताया गया।मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधान इरफान अली अप्पी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. बशीर बद्र का संसार से चले जाना साहित्य जगत को अपूर्णीय क्षति है। डॉक्टर बशीर बद्र एक शायर ही नहीं महान विचारक भी थे। साहित्यकार समाज को दिशा व दिशा देता है। डॉक्टर बशीर बद्र की रचनाएं भी समाज को एक आदर्श दिशा देती हैं। यह भी पढ़ें- प्रसिद्ध शायर बशीर बद्र के निधन पर शोक सभा हुई इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी मुगीज़ सिद्दीकी, मौ. नदीम, मौ.कसीम,मौ. अफसर, माहिर अ...