लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता हजरत अली की यौमे विलादत की पूर्व संध्या पर जगह-जगह महफिलों और नज्रों का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से चौक स्थित इमामबाड़ा आगा बाकिर में इदारा-ए-खुद्दामे मौलूदे हरम ने जश्ने मौलूदे हरम शीर्षक से महफिल सजी। जिसका आगाज कारी नदीम नजफी ने तिलावते कुराने पाक से किया। महफिल में अली मुत्तकी जैदी ने हजरत अली की फजीलत बयान की। जश्न में शायरों ने हजरत अली की शान में अपने कलाम पेश किये। महफिल का संचालन नय्यर मजीदी ने किया। इसके साथ ही कर्बला तालकटोरा में जश्ने मौलूदे काबा का आयोजन हुआ। महफिल को मौलाना फिरोज अब्बास नकवी और मौलाना इमरान हैदर ने खिताब किया। कर्बला के मुतवल्ली शादाब आगा ने महफिल में आये लोगों का शुक्रिया अदा किया। वहीं इदार-ए-वारिसे काबा की ओर से यौमे अली शीर्षक से कुल हिन्द महफिले मकासिदा का तीन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.