शायद शुक्रवार या. ईरान पर अब इस दिन होगा नया हमला, ट्रंप का ऐलान; एक्सपर्ट क्यों बता रहे खोखली बयानबाजी?
नई दिल्ली, मई 20 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फिर ईरान पर नए हमले करने की घोषणा कर दी है। उनके मुताबिक आने वाले दो से चार दिनों में अमेरिका ईरान पर नए स्ट्राइक्स करेगा। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा है कि वह दो-तीन दिन यानी शुक्रवार, शनिवार, रविवार या अगले हफ्ते की शुरुआत में ईरान पर फिर से बड़ा सैन्य हमला कर सकते हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स ट्रंप के इस बयान को 'हॉट एयर' यानी केवल माहौल बनाने के लिए खोखली बयानबाजी बता रहे है। इससे पहले वाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि हमें युद्ध की जरूरत न पड़े, लेकिन हमें उन्हें एक और बड़ा झटका देना पड़ सकता है।" जब उनसे पूछा गया कि वह नए हमले के लिए कितना इंतजार करेंगे, तो ट्रंप ने कहा, "दो या तीन दिन, शायद शुक्रवार, शनिवार, रविवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.