शाम 7 बजे फेरे, रात 10 बजे थाना पहुंचा दूल्हा; बिहार की धर्मनगरी गयाजी में शादी के नाम पर महापाप
गया जी, जुलाई 24 -- बिहार के गया जी में शादी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में शाम सात बजे शादी हुई और रात 10 बजते-बजते मामला थाने तक पहुंच गया। दरअसल शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले कथित लुटेरी दुल्हन गिरोह ने उत्तर प्रदेश के बदायूं-शाहाबाद क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव निवासी हेमेंद्र कुमार को अपना शिकार बना लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गुरुवार की शाम सात बजे गिरोह के सदस्यों ने विष्णुपद मंदिर में उसकी शादी कराई और बदले में एक लाख 26 हजार रुपये लेने के बाद दुल्हन को फरार करा दिया। शिक्षा विभाग कार्यालय के पास रात नौ बजे तक हाईप्रोफाइल ड्रामा चलता रहा। हंगामे की सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। यह भी पढ़ें- शादी के ठीक बाद फरार हुईं बीवियां, 5 लाख की ठगी; लुटेरी दुल्हन गैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.