सीवान, अप्रैल 7 -- सीवान। बिजली कंपनी ने बिजली बचाने के लिए कुछ आदतें अपनाने की सलाह दी है। कंपनी के अनुसार, उपभोक्ताओं को उच्च लोड वाले उपकरण जैसे पंप, वॉशिंग मशीन आदि का उपयोग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच ही करना चाहिए। इस समय बिजली की मांग अपेक्षाकृत कम रहती है। इससे सिस्टम पर दबाव भी घटता है। साथ ही, शाम 5 बजे से रात 11 बजे के बीच अनावश्यक बिजली खपत से बचने की अपील की गई है। यह समय पीक आवर होता है, जब बिजली की मांग सबसे अधिक रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...