भभुआ, मार्च 6 -- सब्जी-फल विक्रेताओं के कारण घिर जाती है सड़क, जाम में फंसते हैं वाहन स्थायी वेंडिंग जोन बनाने की कर रहे हैं मांग, प्रशासन से कार्रवाई की अपील (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल पटेल चौक पर इन दिनों शाम ढलते ही अव्यवस्था का नजारा देखने को मिलता है। दिन में यहां यातायात किसी तरह चलता रहता है, लेकिन जैसे ही शाम होती है, सब्जी और फल बेचने वाले ठेला विक्रेताओं का जमावड़ा सड़क के किनारे लगने लगता है। देखते ही देखते सड़क का एक बड़ा हिस्सा ठेलों और दुकानों से घिर जाता है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव के कई सब्जी विक्रेता फुटपाथ अपनी दुकान लगा कारोबार करते हैं। ठेला वाले विक्रेता भी सड़क किनारे खड़े होकर बिक्री करते हैं। धीरे-धीरे ठेलों की संख्या इतनी बढ़ जाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.