मधेपुरा, जून 15 -- कुमारखंड। बारिश के मौसम की शुरुआत के साथ ही बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। मच्छरों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है, वहीं संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग व दवा छिड़काव की मांग की है। लोगों ने कहा कि नालियों व गंदे स्थानों में पनपने वाले मच्छरों को रोकने के लिए डीडीटी एवं दवा का छिड़काव नियमित रूप से नहीं हो पा रहा है। यह भी पढ़ें- काराकाट में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ढाई वर्ष से खराब पड़ी फॉगिंग मशीनें वैसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर चिह्नित पंचायत में डीडीटी छिड़काव कराया गया है। लेकिन इधर बारिश के बाद स...