कुशीनगर, फरवरी 11 -- कुशीनगर। निज संवाददाता पटहेरवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पटहेरवा फीडर पर शाम के समय रोजाना काफी देर तक की जा रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कटौती के चलते भोजन बनाने और खाने के समय घरों में अंधेरा छा जाता है। सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन मिलने के बाद कोटे से मिलने वाला मिट्टी का तेल बंद कर दिया गया है। अधिकांश गरीब परिवार मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। उनके पास इन्वर्टर या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था करने के साधन नहीं हैं। ऐसे में शाम के समय रोस्टिंग के नाम पर की जा रही बिजली कटौती उनके लिए बड़ी समस्या बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं का भोजन बनाना और बुजुर्गों की दिनचर्या पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि शाम के व्यस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.