बहराइच, मार्च 7 -- मोतीपुर, संवाददाता। सुजौली थाना क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि शाम और तड़के के समय बिजली काटे जाने से अंधेरा छा जाता है जिससे जंगल से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तेंदुए का हमला बढ़ जाता है। अब तक जो भी हमले हुए वह शाम छह बजे के बाद हुए हैं। आजमगढ़पुरवा में शाम सात बजे ही तेंदुए ने बच्चे को घर से खींचकर मार डाला था। ग्रामीणों के अनुसार कैलाशपुरी सब-स्टेशन से जुड़े गांवों में सूर्यास्त के बाद बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है, जो रात लगभग आठ बजे तक बंद रहती है। इसके अलावा सुबह करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच भी बिजली काट दी जाती है। यही वह समय होता है जब किसान और ग्रामीण दैनिक कार्यों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.