संभल, मार्च 7 -- शहर के मोहल्ला शक्तिनगर स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शाम होते ही यहां आवारा पशुओं का झुंड सड़क और बाजार में इकट्ठा हो जाता है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सब्जी मंडी के आसपास सब्जी विक्रेता दिनभर की बची हुई सड़ी-गली सब्जियां सड़क पर ही फेंक देते हैं। इन्हें खाने के लिए बड़ी संख्या में आवारा पशु वहां जमा हो जाते हैं। धीरे-धीरे इनकी संख्या इतनी अधिक हो जाती है कि सड़क पर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। राहगीरों के लिए यह स्थिति काफी खतरनाक बन गई है। पैदल चलने वाले लोगों और बाइक सवारों पर कई बार आवारा पशु अचानक हमला कर देते हैं, जिससे लोग घायल भी हो चुके हैं। कई बार पशुओं के आपस में लड़ने से बाजार में अफरा-तफरी...