बाराबंकी, मार्च 13 -- बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के भिटौली गांव से गुरुवार शाम से लापता युवक का शव शुक्रवार की सुबह सरसवां पुल के नीचे सुमली नदी में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी के बाहर निकलवाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के घर में कोहराम मचा है। भिटौली गांव निवासी लवकुश (32) पुत्र नटवर गुरुवार की शाम को किसी काम से घर से निकले थे। लेकिन वह रात में घर नहीं लौटे। परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह लवकुश का शव सरसवां पुल के नीचे सुमली नदी में मिला। राहगीरों ने नदी में शव देखा को रुक गए। कुछ ही देर में वहां पर भीड़ जुट गई। लोगों ने युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस न शव को नदी के बाहर निकलवाया। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में पहुंच गई। उधर सोशल मीडिया के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.