हमीरपुर, जून 15 -- कुरारा, संवाददाता। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित नाले में सोमवार सुबह मंडी के पल्लेदार का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पल्लेदार रविवार की शाम से लापता थे। इसे दिन में मंडी में देखा गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कस्बे के वार्ड नंबर-4 निवासी 24 वर्षीय विवेक पुत्र रामअवतार स्थानीय गल्ला मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। रविवार को दिन में विवेक को मंडी में ही देखा गया था। लेकिन शाम को विवेक घर नहीं पहुंचा। रात करीब दो बजे तक उसके परिजन उसकी यहां-वहां तलाश भी करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- नाले में मिला पल्लेदार का शव, मचा हड़कंप सोमवार की सुबह 7.30 बजे यूपी 112 पुलिस को नाले में किसी का शव पड़े होने की सूचन...