पटना, मार्च 29 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने पीक आवर यानी शाम पांच बजे से रात्रि 11 बजे के बीच महंगी हुई बिजली दर को वापस लेने की मांग की है। रविवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने कहा कि जबसे राज्य सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है, तब से पूरे बिहार में बिजली की कटौती बढ़ गई है। खासकर पीक आवर में ही बिजली की कटौती ज्यादा होती है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई और गृहिणियों की रसोई घर पड़ता है। अब सरकार ने शाम में महंगी बिजली दर देने का निर्णय लिया है, जबकि इसी अवधि में सबसे अधिक बिजली खपत होती है। सरकार के इस निर्णय से सबसे ज्यादा छात्र और गृहिणी प्रभावित होंगे। इसलिए चौबीसों घंटे एक ही दर पर बिजली दी जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.