मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच मुज़फ्फरपुर शाखा की ओर से सिकंदरपुर स्थित श्री अन्नपूर्णा ढांढण सती मंदिर में भी शनिवार को श्री ईशर गणगौर तीज महोत्सव श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर शाम में भगवान ईशर गणगौर की प्रतिमाओं का सिकंदरपुर सीढ़ी घाट पर विसर्जन किया गया। मौके पर राम भरतिया, रोशन नाथानी, अध्यक्ष विक्रांत केजरीवाल, मंत्री विकाश मड़ोदिया, तत्वदर्शी भरतिया, संदीप तुलस्यान, आयुष कुमार, रोहित शर्मा, कृष्ण कुमार ड्रोलिया, निकिता केजरीवाल, नेहा नाथनी, निशी मरोदिया सहित सैकड़ों महिलाएं थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...