शाम में आंधी-बारिश से यात्री परेशान
भागलपुर, मई 13 -- नवगछिया, निज संवाददाता। मंगलवार की शाम आंधी और बारिश से एक बार फिर से गंगा पार कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बीते दिनों आंधी में गंगा नदी में नाव फंसी थी जिसे रेस्क्यू करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। मंगलवार की शाम एक बार फिर से आंधी-बारिश ने नाव पर गंगा पर कर रहे यात्रियों को परेशानी में डाल दिया। बीच गंगा में नाव के हिचकोले खाने के बाद यात्रियों के जान पर बन गई थी। वहीं कई यात्री हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे थे। घाट पर भी अफरातफरी का आलम था। यात्री आंधी वर्षा से बचने केलिए सुरक्षित स्थान की तलाश कर रहे थे। आंधी से उड़ने वाले बालू से बचने का प्रयास करते नजर आए। लगभग छह बजे तक मूसलाधार बारिश के कारण नाव पर खड़े यात्री भीग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.