शाम छह से सुबह आठ बजे तक बिजली नहीं कटेगी
सहारनपुर, अप्रैल 2 -- सहारनपुर। मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में लगभग 6.5 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनमें से 1.71 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और 1.38 लाख मीटर प्रीपेड में बदले गए हैं। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की जमा सिक्योरिटी राशि को बकाया में समायोजित या प्रीपेड बैलेंस में जोड़ा जाएगा। पोस्टपेड से प्रीपेड परिवर्तन के दौरान अंतिम बिल निर्धारित अवधि के आधार पर बनेगा। प्रीपेड मीटर पर 2 प्रतिशत छूट भी मिलेगी। बिजली बाधित होने पर रिचार्ज के बाद दो घंटे में आपूर्ति बहाल हो जाती है, अन्यथा 1912 पर संपर्क किया जा सकता है। उपभोक्ताओं को 30 दिन का ग्रेस पीरियड, 3 दिन का इमरजेंसी क्रेडिट और शाम 6 से सुबह 8 बजे तक "हैप्पी आवर्स" की सुविधा मिलेगी। शहर में विभिन्न उपकेंद्रों पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.