वाराणसी, फरवरी 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल स्थित कार्डियोलॉजी विभाग की कैथ लैब शाम छह बजे तक ही संचालित होती है। ऐसे में यदि रात में अस्पताल आए किसी हार्ट अटैक पीड़ित को तत्काल एंजियोग्राफी या एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता पड़ती है, तो उसे सुबह तक इंतजार करना पड़ता है। अन्यथा उसे निजी अस्पताल का रुख करना पड़ता है। नियमानुसार कैथ लैब 24 घंटे संचालित होनी चाहिए। आंकड़ों के अनुसार कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 350 से अधिक हृदय रोगी परामर्श के लिए पहुंचते हैं। कैथ लैब में रोजाना 20 से 25 मरीजों की एंजियोग्राफी तथा लगभग 10 मरीजों की एंजियोप्लास्टी की जाती है। अस्पताल में तीन कैथ लैब स्थापित हैं, लेकिन वर्तमान में केवल दो संचालित हो रही हैं। इनमें भी मात्र दो टेक्निशियन तैनात हैं। उनकी आठ घंटे की ड्य...