शाम को शव गांव पहुंचते ही मची चीत्कार
मुरादाबाद, जून 25 -- क्षेत्र के गांव समदा रामसहाय में जैसे ही विजय सिंह और ओमपाल के शव शाम को गांव लाए गए तो पास पड़ोस गांव के लोग भी देखने के लिए पहुंच गए। दोनों के शव देखकर परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। जिन्हें गांव के जिम्मेदार लोगों ने ढांढस बंधाया। अधिकांश गांव के लोगों के घर चूल्हे तक नहीं जले। वह दोनों मृतकों के घरों की और को चले गए। देर शाम दोनों शवों को गांव के श्मशान घाट पर ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। विजय कुमार उर्फ विट्टन पुत्र सिपटर सिंह के चार बच्चे हैं तो वहीं ओम पाल के परिवार में मां मिथलेश और तीन भाई हैं। पिता वीरपाल सिंह की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। दोनों के परिवार की स्थिति ठीक नहीं है। दोनों ही अपने घर के जिम्मेदार थे और परिवार का भरण पोषण करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों की मौत के बाद उनके परिवार को देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.