बस्ती, मई 16 -- बस्ती। मुंडेरवा में अमृत हॉस्पिटल में हुई महिला की मौत से नाराज परिजन शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर परिजन अड़े हुए थे। यह भी पढ़ें- अस्पताल संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्जप्रदर्शन की सूचना एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने परिजनों से बात किया और उन्हें समझा बुझाकर वापस भेजा। अमृत हॉस्पिटल में नगर पंचायत मुंडेरवा निवासी रोशनी गुरुवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इसी बीच परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर शव लेकर सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली, बाइक लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गए। ग्राम...