हाथरस, जून 23 -- हाथरस। कई दिनों से प्रचंड गर्मी का सितम झेल रहे लोगों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। मंगलवार को जरुर शाम को मौसम के करवट बदलने के साथ चलीं धूल भरी आंधी और तेज हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। मौसम में आए बदलाव ने जरुर लोगों को गर्मी से मामूली तौर पर राहत दी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकली तो सभी पसीना-पसीना हो गए। बढ़ती धूप और उमस भरी गर्मी को देखते हुए बहुत कम संख्या में ही लोग घरों से बाहर निकले। बाहर निकलते ही लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा। दोपहर तक तापमान 39 डिग्री पार हुआ तो ऐसा महसूस हो रहा था कि आसमान से आग बरस रही हो। इसके बाद शाम तक गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ। जिसके चलते लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए। बाजारों में चहल-पहल कम रही। दोपह...