प्रयागराज, मार्च 25 -- शाम के बाद से नहीं कटेगा प्रीपेड बिजली कनेक्शन। यह जानकारी बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर राजेश कुमार ने बुधवार को निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने प्रीपेड कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए बताया कि शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक तथा रविवार को भी प्रीपेड कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को भुगतान करने में परेशानी न हो। चीफ इंजीनियर ने धूमनगंज क्षेत्र में घरों और दुकानों पर जाकर उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर की कार्यप्रणाली समझाई। उन्होंने कहा कि यदि मीटर माइनस में चला जाता है तो उपभोक्ता समय रहते रिचार्ज कर लें, अन्यथा कनेक्शन कट सकता है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड बकाया समायोजन की प्रक्रिया भी समझाई। उदाहरण देते हुए बताया गया कि यदि किसी उपभोक्ता की पूर्व में जमा सिक्योरिटी धनराशि 700 रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.