नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं, लेकिन समय-समय पर उनका हंसी-मजाक वाला स्वभाव भी सामने आता रहता है। गोरखपुर के सांसद रवि किशन के साथ मंच साझा करते हुए तो अक्सर ऐसी बातें बोल देते हैं कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। गुरुवार को लखनऊ में आकाशवाणी के एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने करीबी सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी की चुटकी ली। उनकी पत्नी पद्मश्री मालिनी अवस्थी को सम्मानित करते हुए कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसे सुनकर कोई अपनी हंसी नहीं रोक सका। आकाशवाणी लखनऊ के 89वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित विभूतियों और आकाशवाणी के वरिष्ठ लोक सेवा प्रसारकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जब लोक गायिका मालिनी अवस्थी को सम्मानित करने की बारी आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.