बेगुसराय, फरवरी 7 -- सिंघौल/शाम्हो, निज संवाददाता। डेयरी एवं पशु मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शाम्हो प्रखंड में पशुओं के लिए निःशुल्क एफ.एम.डी. (खुरपका-मुंहपका रोग) टीकाकरण अभियान का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अकबरपुर बरारी के पंचायत समिति सदस्य रविश कुमार ने किया। कहा कि यह टीकाकरण अभियान पूरी तरह निःशुल्क है। विभाग की टीम प्रत्येक पशुपालक के द्वार पर जाकर गाय और भैंसों का टीकाकरण करेगी। डॉ. अमन कुमार ने बताया कि 4 माह से ऊपर की सभी गायों और भैंसों को यह टीका अनिवार्य रूप से लगाया जाना है। कहा कि एफ.एम.डी. एक खतरनाक विषाणु जनित रोग है। इसमें पशु के मुंह और खुरों में घाव हो जाते हैं, जिससे पशु चारा खाना बंद कर देता है और दूध उत्पादन में भारी गिरावट आती है। इससे पशुपा...