शाम्भवी ने रजत व तथा वर्चा ने जीता कांस्य पदक
बहराइच, जून 21 -- बहराइच। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 18 जून तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम सहारनपुर में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें गोंडा मंडल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गोण्डा मण्डल का प्रतिनिधित्व करते हुए बहराइच की दो बॉक्सिंग खिलाड़ी गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल शाम्भवी कात्यायन ने 52-55 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता है। वर्चा गुप्ता ने 40-43 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। शाम्भवी कात्यायन और वर्चा की जीत का श्रेय कोच अनुराग चौधरी को जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.