बागेश्वर, अप्रैल 13 -- शेर सिंह ऐठानी, कपकोट। दस सूत्रीय मांगों को लेकर शामा में चल रही भूख हड़ताल 16 दिन के लिए स्थगित कर दी है। एसडीएम से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है। आंदोलनकारियों को एसडीएम ने जूस पिलाकर उठाया। रविवार देर शाम एसडीएम अनिल चिन्याल शामा पहुंचे। दस सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित लोगों से वार्ता की। सभी विभागों की उपस्थिति में लिखित सहमति के बाद अगले 16 दिनों के लिए आंदोलन स्थगित किया है। जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा ने बताया कि आबकारी नीति और नियमों के अनुसार शराब की दुकान को लेकर एक कमेटी बनाई है, जिसमें स्थानीय जन प्रतिनिधि भी शामिल हैं। आबकारी द्वारा 15 दिन में दुकान के स्थानांतरण की बात लिखित रूप में दी है। भूख हड़ताल को अगले 16 दिनों के लिए स्थगित किया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेन्द्र कोरंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.