बागेश्वर, अप्रैल 1 -- शामा बाजार से विदेशी शराब की दुकान हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कोरंगा ने इस मुद्दे को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनके समर्थन में क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा और स्पष्ट किया कि दुकान हटने तक आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भूपेंद्र कोरंगा बुधवार को रामलीला मैदान, शामा पहुंचे और समर्थकों के साथ अनशन पर बैठ गए। इस दौरान आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि पूर्व में भी दुकान हटाने को लेकर आंदोलन किया गया था, तब प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों में आक्रोश है।उन्होंने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन की मिलीभगत से क्षेत्र में शरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.