बागेश्वर, अप्रैल 29 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। लंबे समय से जद्दोजहद के बाद शामा उप तहसील अस्तित्व में है। यहां नाबय तहसीलदार समेत दो लिपिकों की तैनाती की गई है। अब लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए कपकोट तहसील मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। जनपद में प्रशासनिक सेवाओं को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने को लेकर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशों के क्रम में शामा उप-तहसील में कार्य संचालन प्रारंभ हो गया है। इससे स्थानीय नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं सुगमता एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल ने बताया कि शामा उप-तहसील में नायब तहसीलदार भूपाल गिरी के साथ दो लिपिकों की नियुक्ति कर दी गई है, जिससे कार्यालयी कार्यों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित हो सकेगा।उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के शुरू होने से स्थानीय निवासियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.