शामली, मई 19 -- शामली। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने शामली सीएचसी के प्रभारी डा.दीपक चौधरी के टीकाकरण आदि को लेकर संतोष जनक जवाब न दिए जाने पर उन्हें हटाने के निर्देश दिए। आयोजित की गई।कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में समीक्षा करते हुए डीएम आलोक यादव ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की एजेंडा बिंदु एसएनसीयू एवं एनआरसी भौतिक प्रगति रिपोर्ट, गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व दी जाने वाली सेवाओं, एचआरपी गर्भवती आदि कार्यकमों की बिंदुवार समीक्षा की।डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शामली के प्रभारी चिकित्सक डॉ दीपक चौधरी को टीकाकरण से संबंधित जानकारी एवं अन्य विभागीय में जानकारी का संतोषजनक जवाब न देने पर उनको हटाने के निर्देश सीएमओ को दिए। बैठक में समीक्षा करते हुए डीएम ने कुपोषित बच्चों की अधिक से ...