शामली, अप्रैल 13 -- शनिवार को तेज हवाओं के चलते दिनभर विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को 5 बजे से रात्रि 9 बिजली बहाल हुई, लेकिन फिर से 9 बजे रात शामली-शामला स्थित बिजली घर की 33 केवीए लाइन का केबल बॉक्स तकनीकी समस्या से ब्लास्ट होकर फट गया, जिससे आपूर्ति फिर पूरी तरह ठप हो गई। देररात्रि पर विभागीय कर्मचारियों ने मरम्मत कर रविवार सुबह पॉच बजे आपूर्ति को सुचारू कराया। आपूर्ति बाधित होने से हजारो की आबादी पर असर पडा। चौसाना और खोडसमा बिजली घर संचालित होते हैं। केबल बॉक्स फटने के कारण दोनों बिजली घर बंद हो गए, जिससे इनके अधीन आने वाले चौसाना,खेड़की,लक्ष्मीपुरा,पठानपुरा,जिजौला, भड़ी मुस्तफाबाद, खोडसमा सहित दर्जनों गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। बिजली न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया, पं...