शामली, मई 20 -- शामली। हापुड़ में 16 से 19 मई तक आयोजित चतुर्थ श्री राज कृपाल बाबू जी मेमोरियल शूटिंग चौंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी एवं पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता के एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में शामली निवासी नेशनल मेडलिस्ट जतिन निर्वाल ने टॉप-8 खिलाड़ियों के फाइनल मुकाबले में मेरठ के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज चिराग शर्मा को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजन समिति ने उन्हें 8100 रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस वर्ग में बागपत निवासी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मोनू कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं एयर राइफल एनआर वर्ग में थाना भवन निवासी कनक सैनी ने फाइनल मुकाबले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन समिति द्वारा उन्हें 6100 रुप...