वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश के शामली जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में बाइक की साइड लगने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मेले में जा रहे एक आईटीआई छात्र को रास्ते में रोककर गोली मार दी गई, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव तलवा माजरा निवासी 20 वर्षीय अभि पुत्र सुनील कुमार आईटीआई का छात्र था। बुधवार को गांव गोहरपुर में नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर मेला लगा हुआ था। अभि बाइक से मेला देखने के लिए अपने गांव से गोहरपुर जा रहा था।बाइक की साइड लगने पर बवाल बताया जा रहा है कि मेले में पहुंचे तीन अन्य युवक भी बाइक पर थे। इसी दौरान अभि की बाइक उनकी बाइक से हल्के से टकरा गई, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। हालांकि उस सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.