शामली, मार्च 22 -- हिन्दू नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को शामली नगर में चार स्थानों पर बौद्धिक कार्यक्रमों एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों के पथ संचलन का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण से हुई, जहां विभाग प्रचारक भूपेन्द्र ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति की प्राचीनता और वैज्ञानिक दृष्टि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सनातन परंपराओं पर गर्व होना चाहिए।दूसरा कार्यक्रम बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आयोजित हुआ। यहां मुख्य वक्ता विभाग संघचालक हरवीर आर्य ने कहा कि संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा रोपा गया संगठन का बीज आज वटवृक्ष बनकर समाज सेवा और हिन्दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.