शामली, मई 9 -- नगर पालिका की बोर्ड बैठक में शहरवासियों को हाउस टैक्स में बड़ी राहत देने का फैसला लिया गया। नई कर व्यवस्था के तहत स्वकर निर्धारण प्रणाली में संशोधन करते हुए टैक्स दरों को लगभग आधा कर दिया गया है। साथ ही अगले पांच माह तक समय पर टैक्स जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी तथा आगामी सात माह तक किसी प्रकार का अधिभार नहीं लगाया जाएगा। इससे शहर के हजारों मकान मालिकों को सीधा लाभ मिलेगा। पालिका सभागार में आयोजित वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम बोर्ड बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष अरविन्द संगल ने की। बैठक में 30 में से 25 सभासद उपस्थित रहे, जिनमें तीन नामित सभासद भी शामिल थे। हाउस टैक्स बढ़ोतरी को लेकर शहर में चल रही चर्चाओं के बीच चेयरमैन द्वारा पिछले कई माह से अधिकारियों एवं शासन स्तर पर लगातार वार्ता की जा रही थी। इसी क्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.