शामली, मई 5 -- शामली। श्री रघुनाथ मंदिर सभा पंजाबी कॉलोनी के वार्षिक उत्सव के पावन अवसर पर सोमवार सवेरे भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ श्री रघुनाथ मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई सभा के उप-प्रधान राकेश परुथी के निवास स्थान पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विश्राम किया। प्रभात फेरी के दौरान भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े, जिससे पूरे वातावरण में धार्मिक आस्था और उल्लास का माहौल बना रहा। इस अवसर पर मंदिर सभा के प्रधान सुभाष चुग सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रभात फेरी का समाह के लोगों ने कई स्थानों पर फूलों से स्वागत किया। जिसमें भारी संख्या में महिलाऐं भी उपस्थित रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राधेश्याम भारती, यशपाल ठकराल, कृष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.